चंडीगढ़, 26 अक्तूबर : गेंगस्टर लारेंस बिश्रोई के इंटरव्यू मामले को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (डीएसपी) भी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का टीवी इंटरव्यू करवाने में मदद की, जबकि वह पंजाब पुलिस की हिरासत में था। यह इंटरव्यू खरड़ सीआईए स्टेशन में पुलिस हिरासत के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई, गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है और मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का भी संदिग्ध साजिशकर्ता माना जा रहा है। इसके अलावा, कनाडा सरकार ने उस पर 2023 में हार्दिक निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट के रूप में शामिल होने का आरोप लगाया है। पंजाब गृह विभाग ने शुक्रवार को डीएसपी रैंक के दो अधिकारियों गुरशेर सिंह संधू और समीर वनीत के निलंबन का आदेश जारी किया। इनके अलावा एसआई रीना, एसआई जगतपाल जांगू, एसआई शगंजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया है। इन सभी को लारेंस बिश्रोई इंटरव्यू मामले में निलंबित किया गया है।
लारेंस बिश्रोई इंटरव्यू मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज
108