153
नई दिल्ली, 22 अगस्त : राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में बुधवार को भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान से कोई वस्तु जमीन पर गिरी। वायुसेना ने कहा कि यह घटना सुनसान इलाके में हुई और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वायु सेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज तकनीकी खराबी के कारण पोखरण फायरिंग रेंज के पास भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एक ‘एयर स्टोर’ अनजाने में बाहर आ गया।’ उसने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।