झज्जर, 14 फ़रवरी 2026: हरियाणा के झज्जर जिले के बरहाना गांव में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती ने देर शाम घर के कमरे में पंखे से चुन्नी लटकाकर फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान निकिता पुत्री सुधीर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि निकिता नर्सिंग की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाती थी। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो निकिता फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और नजदीकी डीघल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और घटनास्थल को सील कर दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी ने बताया कि युवती ने खुद फंदा लगाकर जान दी। पिता सुधीर के बयान पर कागजी कार्रवाई पूरी की गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी देखे: पानीपत में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चार प्रॉपर्टी डीलर्स पर लगाए आरोप