हांसी में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का धरना, माइग्रेशन न मिलने पर विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन

by Manu
हांसी प्रदर्शन

हांसी, 13 फ़रवरी 2026: नारनौंद स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन सर्टिफिकेट न मिलने के विरोध में शुक्रवार को हांसी में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राएं सीधे विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है। डीएसपी विनोद शंकर और एसएचओ सुखजीत सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। विधायक विनोद भयाना अपने आवास पर हैं लेकिन छात्राओं और किसान नेताओं ने अभी तक उनसे कोई सीधी बातचीत नहीं की है।

धरने में किसान नेता सुरेश कोथ दशरथ मलिक कैलाश मलिक और खाप प्रतिनिधि भी शामिल हो गए। उन्होंने छात्राओं का खुलकर समर्थन किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माइग्रेशन का मुद्दा हल नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्राओं का कहना है कि विधायक ने वीरवार तक माइग्रेशन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दो दिनों में भी वे विधायक से मिल चुकी हैं। छात्राओं ने कहा कि माइग्रेशन लेटर मिलने तक वे यहीं धरने पर डटी रहेंगी।

ये भी देखे: AAP ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब भर में किया प्रदर्शन

You may also like