रोहतक में अवैध हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार, दो हत्याओं की साजिश नाकाम

by Manu
rohtak news

रोहतक, 19 दिसंबर 2025: रोहतक स्पेशल सेल की टीम ने एक कुख्यात बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार स्वदेशी रिवॉल्वर और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव टिटौली निवासी नवीन उर्फ मोनू के रूप में हुई। वह राजस्थान दिल्ली और हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। लंबे समय से पुलिस की निगाह में था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ड्रेन नंबर 8 के पास बैग में अवैध असला लेकर घूम रहा है। किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना पर स्पेशल सेल ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी में बैग से हथियार और कारतूस मिले।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी अपने ही गांव के दो युवकों की हत्या की साजिश रच रहा था। पुरानी रंजिश के चलते वह वारदात करने वाला था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा। पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी देखे: भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, रोहतक का युवक गंभीर रूप से घायल

You may also like