भोजपुर, 25 मार्च 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को बक्सर के बाद भोजपुर पहुंची। भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर तीखा हमला बोला।
सीएम ने कहा, “आप लोगों को याद है ना उनके समय में क्या हाल था। लोग शाम को घर से निकलने से डरते थे। पढ़ाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी। उन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। राज्य की स्थिति बहुत बुरी थी।”
नीतीश कुमार ने आगे कहा, “2005 में जब हमारी सरकार आई तो स्थिति बदलनी शुरू हुई। आज देखिए बिहार में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं।”
इससे पहले मंत्री अशोक चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, वो नीतीश जी के ही रास्ते पर चलेगी।”
नीतीश कुमार ने अपना भाषण खत्म करके कुर्सी पर लौटते समय डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की पीठ थपथपाई। विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में सरकार के विभिन्न कामों की जानकारी दी।
ये भी देखे: नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की