11
पटना, 01 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील की है। उन्होंने जनता को अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में आए द्रष्टव्य बदलाव की याद दिलाई। 2005 से पहले बिहार की हेल्थ सिस्टम पूरी तरह चरमरा चुकी थी। आज यह चेहरा पूरी तरह निखर गया है।
नीतीश ने लिखा, 2005 से पहले सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का नामोनिशान नहीं था। नर्सें गायब थी, दवाइयां तो दूर की बात थी। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में पड़े सड़ रहे थे। इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था।
उन्होंने कहा, अस्पतालों की हालत इतनी खराब थी। बेड पर मरीज नहीं लेटते थे। कुत्ते लेटे होते थे।
ये भी देखे: पूर्वी चंपारण में विकास की बौछार, नीतीश कुमार ने 627 करोड़ की 311 योजनाओं का किया उद्घाटन