चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। वे विधान परिषद नहीं जाएंगे। बिहार विधान परिषद के सभापति आज सीएम हाउस पहुंचेंगे। नीतीश कुमार उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
सीएम हाउस में इस समय जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी मौजूद हैं। बीजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर अभी-अभी निकल गए हैं।
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उनके इस्तीफे को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 14 दिनों के अंदर विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य है। इसी नियम के तहत आज नीतीश कुमार और नितिन नवीन दोनों को इस्तीफा देना है।
ये भी देखे: नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की