3
नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह में नीतीश कुमार को शपथ दिलाई।
नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे.पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में हिंदी में शपथ ली।
शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने केवल इतना जरूर कहा, “पहले तो हम यहीं न थे।”
ये भी देखे: राज्यसभा जाने से पहले बख्तियारपुर दौरे पर नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा