पटना, 30 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफा देने के बाद भी वे अभी मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू नेताओं में दुख और भावुकता छा गई।
मंत्री अशोक चौधरी इस्तीफे की खबर सुनते ही रोते हुए नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ काफी लंबे समय से काम कर रहा हूं। उनके जाने से बहुत दुखी हूं। देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता।”
अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “सदन में डांटना, पुचकारना, समझाना या कोई मंत्री जवाब देते समय फंस जाता तो उसे बेल आउट करना — यह सब काम नीतीश जी ही करते थे।
वे कोई नॉर्मल आदमी नहीं थे। वे इंटेलीजेंट मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी हर विभाग पर अच्छी पकड़ थी। वे नए मंत्रियों को भी गाइड करते थे।”
मंत्री ने कहा, “बिहार को नीतीश कुमार जैसा अभिभावक मिलना बहुत मुश्किल है। वह गार्जियन की तरह हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
ये भी देखें: Patna Firing News: पटना में मंत्री अशोक चौधरी के घर के नजदीक फायरिंग