पटना, 07 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लोगों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने लोकतंत्र के त्योहार में जोरदार हिस्सा लिया और नए बिहार बनाने की दिशा में अपनी ताकत दिखाई।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पहले चरण की भारी रिकॉर्ड वोटिंग के लिए बिहारवासियों को दिल से शुक्रिया। पिछले सालों में बिहार ने जबरदस्त प्रगति की। अब बारी है इसे सबसे विकसित राज्यों की कतार में लाने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देना सिर्फ हक नहीं। यह जिम्मेदारी भी है। बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाले 11 नवंबर को दूसरे चरण में भी इसी जोश से वोट डालें। ताकि बिहार तेजी से आगे बढ़े। सबका सम्मान हो। सबका विकास हो।
ये भी देखे: Bihar Chunav 2025 Voting: 9 बजे तक 13.13% वोटिंग, सहरसा में सबसे ज्यादा मतदान