पटना, 08 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि NDA का मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने विपक्षी INDIA ब्लॉक पर तीखा हमला बोला, इसे ‘बंटा हुआ घर’ करार देते हुए कांग्रेस के बयान का हवाला दिया।
मीडिया से बातचीत में गिरिराज ने भरोसा जताया, “NDA के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है। सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा। बिहार की जनता को NDA की मजबूत सरकार मिलेगी।” उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, “महागठबंधन तो पहले ही बिखर चुका है। कांग्रेस ने साफ कह दिया कि तेजस्वी यादव RJD का CM फेस हैं न कि गठबंधन का। ये तो बंटे घर की कहानी है।”
ये भी देखे: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- “गाली देने वाले की जुबान खींच..”