21
पटना, 09 सितंबर 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराकर यह पद हासिल किया। नीतीश कुमार का यह बयान उनके निर्वाचन के तुरंत बाद आया है। उन्होंने राधाकृष्णन के लिए भविष्य में सफल कार्यकाल की कामना की।
ये भी देखे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया गहरा शोक