चंडीगढ़,31जुलाई,2025: हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। भारत यूथ कांग्रेस चीफ और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर यह बड़ा फैसला फाइनल किया। पिछले महीने, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में कटारिया को 29,893 वोट मिले थे।
अपनी नियुक्ति के बाद निशित कटारिया अपने पिता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले।उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर निशित ने लिखा की, “भूपेंद्र हुड्डा का मार्गदर्शन हमें संगठन को मज़बूत करने, युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और हरियाणा के हितों के लिए सदैव प्रेरित करता है। अब संकल्प है कि युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कोने-कोने तक पहुँचाया जाए। ”
निशित कटारिया ने शेयर कीं तस्वीरें
निशित कटारिया ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर कर लिखा की, “आज मुझे हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर दिल्ली जाकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हमारे मार्गदर्शक भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आशीर्वाद प्राप्त किया। ”
क्यों विवादों में आई थी युवा कांग्रेस ?
15 जून 2025 को हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर परिणाम आया था। इसके बाद युवा कांग्रेस विवादों से घिर गई। यूथ कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में मृतका हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव के पद पर तैनात करने का ऐलान किया गया था। हिमानी नरवाल रिजल्ट के हिसाब से प्रदेश सचिव चुनी गई थीं। नरवाल का कई महीने पहले मर्डर हो चुका है। ”
यह भी पढ़ें: Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन जारी होगी PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त