निर्मला सीतारमण एक बहुत अच्छी महिला हैं : सुप्रिया सुले

by TheUnmuteHindi
निर्मला सीतारमण एक बहुत अच्छी महिला हैं : सुप्रिया सुले

नई दिल्ली, 30 सितंबर : एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंंने कहा कि बेंगलुरु कोर्ट द्वारा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद सीतारमण ने मुझे चौंकाया। वित्त मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी बॉन्ड के जरिए कथित तौर पर पैसे ऐंठने का काम किया। अब सुले ने कहा कि इस मामले में सरकार से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। एएनआई से बात करते हुए सुले ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक और चौंकाने वाला है क्योंकि निर्मला एक बहुत अच्छी महिला हैं, जिनके साथ हमने बहुत करीब से काम किया है। मुझे उम्मीद है कि यह सच नहीं है। नवंबर में जब संसद शुरू होगी, तो हम सरकार से सवाल पूछेंगे।

You may also like