चंडीगढ़, 13 जून 2025: Amritpal Singh Mehron threatened Deepika Luthra: इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर पंजाबी इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी (30) की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने अब अमृतसर की एक अन्य इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी दी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में अमृतपाल ने दीपिका लूथरा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह पहले भी उनके अश्लील कंटेंट को लेकर उन्हें डांट चुका है, और दीपिका लूथरा ने उस समय माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, अमृतपाल का दावा है कि दीपिका अब भी आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो पोस्ट कर रही हैं। वीडियो में उसने कड़े शब्दों में कहा कि अगर दीपिका लूथरा ने अब भी अपने तरीके नहीं बदले, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसने यह भी धमकी दी कि “पार्किंग सिर्फ बठिंडा में नहीं होती, और हर बार लाश मिले, ये जरूरी नहीं।”
बता दें कि कंचन कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो निहंग सिखों, जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह, को गिरफ्तार किया है, जो अमृतपाल सिंह मेहरों के सहयोगी बताए जा रहे हैं। अमृतपाल ने कंचन की हत्या को सिख मूल्यों और संस्कृति का अपमान करने का हवाला देकर जायज ठहराया था। हालांकि, अमृतपाल अभी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ये भी देखे: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की संदिग्ध हालातों में मौत, कार में मिली सड़ी-गली लाश