न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया

by Manu
ला गार्डिया एयरपोर्ट

चंडीगढ़, 23 मार्च 2026: अमेरिका के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) एक बड़ा हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।

हादसा होने के तुरंत बाद रनवे 4 को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने इमरजेंसी घोषित की और सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए। आने वाली उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट कर दिया गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार टक्कर में कुछ फायरफाइटर्स और विमान में सवार 4 यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने हादसे से ठीक पहले विमान के पायलट और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद टक्कर हो गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई हैं।

ये भी देखे: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन्स के दो विमान टकराए, फ्लाइट अटेंडेंट घायल

You may also like