चंडीगढ़, 22 दिसंबर 2025: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में राज्य सरकार ने 11.57 करोड़ रुपये की लागत से कोसली में नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इसके साथ ही परिवहन विभाग में 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। ये पद नए सब-डिपो के संचालन और बेहतर सेवाओं के लिए हैं। मंत्री ने यह जानकारी शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
अनिल विज ने कहा कि कोसली में सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की जा चुकी है। यह कदम स्थानीय लोगों को बेहतर बस सेवाएं और परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है। नए सब-डिपो से रेवाड़ी जिले के इस क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
मंत्री ने बताया कि सरकार का फोकस ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवहन नेटवर्क को और ठीक करने पर है।
ये भी देखे: ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज रोहतक पीजीआई पहुंचे,एसपी पर भड़के