लखीमपुर खीरी में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, नेपाली महिला की मौत, 35 घायल

by Manu
लखीमपुर खीरी accident

लखीमपुर खीरी, 18 नवंबर 2025: लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में रंजीत नगर पुल पर बड़ा हादसा हो गया। शिमला जा रही एक मिनी बस का सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टकराव हुआ।

इस दुर्घटना में दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री जख्मी हो गए। एक नेपाली महिला की मौके पर मौत हो गई।

ईसानगर थाने के मुताबिक मिनी बस बहराइच और श्रावस्ती से सवारियां लेकर शिमला की ओर बढ़ रही थी। दूसरी प्राइवेट बस लखनऊ से धौरहरा लौट रही थी। दोनों आमने-सामने भिड़ गईं।

घायल यात्रियों को ईसानगर और खमरिया पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी खमरिया और धौरहरा भेजा गया। एक नेपाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

17 घायलों का अभी इलाज चल रहा है। बाकी मामूली चोट वाले थे। वे आसपास के अस्पतालों में भर्ती होकर घर लौट गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ये भी देखे: लखीमपुर खीरी में स्कूल की छत पर तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाया, सात पर केस दर्ज

You may also like