काठमांडू, 09 सितंबर 2025: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा है। पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, और अब मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
केपी ओली ने मंगलवार शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। अपने जारी पत्र में उन्होंने कहा था, “मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।” हालांकि, इस बैठक से पहले ही ओली ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसमें उन्होंने देश में उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों का हवाला देते हुए संवैधानिक समाधान के लिए यह कदम उठाने की बात कही।
ये भी देखे: Nepal Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों में 24 की मौत, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट