Nepal Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों में 24 की मौत, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

by Manu
Nepal Protest

रक्सौल, 09 सितंबर 2025: नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे बैन को लेकर युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बैन के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नेपाल से सटे भारतीय इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह रक्सौल-वीरगंज के एसपी ऑफिस के पास घंटा घर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके अलावा, रक्सौल-वीरगंज मुख्य मार्ग पर कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और टायर जलाकर विरोध जताया। पुलिस लगातार आंसू गैस छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है।

हिंसा बढ़ने के बाद नेपाल सरकार ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण कई भारतीय नागरिक नेपाल से वापस भारत लौट रहे हैं। रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास शंकराचार्य द्वार पर पुलिस ने आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। वीरगंज में कर्फ्यू के बीच भारतीय नागरिक किसी तरह सीमा पार कर भारत पहुंच रहे हैं।

ये भी देखे: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, संसद पर हमला, पीएम ओली के घर पर पथराव

You may also like