Neha Kakkar Melbourne Show: नेहा कक्कड़, बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका है।जो हाल ही में मेलबर्न में हुए लाइव कॉन्सर्ट में तीन घंटे की देरी से पहुंचीं जिसके कारण वे चर्चा में रहीं है।
सोशल मीडिया पर वाइरल विडिओ
एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया है। जिसमें मेलबर्न में नेहा कक्कड़ मंच पर रोती हुई नजर आईं और दर्शकों का इतने लंबे समय तक इंतजार करने के लिए धन्यवाद कर रही थीं।
वीडियो में नेहा कहती हैं, “आप सभी बहुत अच्छे हैं! आपने इतने धैर्य से मेरा इंतजार किया है। मुझे बहुत दुख है कि आपने इतनी देर इंतजार किया। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी। मैं सबको डांस करवाने का पूरा प्रयास करूंगी।”
लोगों की नाराज़गी
हालांकि, दर्शकों में से कुछ लोग उनकी भावनाओं पर नाराज़गी दिखाते हुए नजर आए है । किसी ने कहा वापस जाओ! अपने होटल में आराम करो। दूसरे ने कहा यह ऑस्ट्रेलिया है, भारत नहीं। कुछ ने उनका मजाक उड़ाया और कहा यह इंडियन आइडल नहीं है।आप बच्चों के साथ परफ़ॉर्म नहीं कर रही हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का कारण बना।
यह भी देखे:नींद की गोली देकर पत्नी ने की पति की हत्या