पटना, 03 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा के दिग्गज नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पटना पहुंचकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) इस बार अब तक की सबसे भारी जीत हासिल करेगा। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से घिरे मौर्य ने कहा, “बिहार की जनता हर सवाल का जबाव वोट से देगी। यहां NDA की सबसे बड़ी जीत पहले ही हो चुकी है। 2025 में वो इससे भी बड़ी होगी।”
पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। याद रहे, हाल ही में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया था। केशव मौर्य को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की बीच सुलह, विनोद तावड़े ने मिलवाया