पानीपत, 04 अक्तूबर 2025: नमो भारत ट्रेन योजना के तहत दिल्ली और आसपास के शहरों को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को नई गति मिलने वाली है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस परियोजना से दिल्ली से पानीपत तक 136 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा. जिसका विस्तार आगे चलकर करनाल तक होगा। ये कदम निश्चित रूप से यात्रियों के लिए क्रांतिकारी साबित होगा।
NCRTC ने प्री-कंस्ट्रक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है। टेंडर जारी होने के बाद यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया जोरों पर है। नरेला से मुरथल तक के 22 किलोमीटर हिस्से में बिजली की तारें, लो-टेंशन केबल्स और ट्रांसफॉर्मर जैसे जरूरी उपकरण हटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि ये काम पूरा होने में करीब एक साल लग सकता है।
खास बात ये है कि सराय काले खां स्टेशन इस कॉरिडोर का शुरुआती पॉइंट होगा, जो दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-अलवर रूट्स का भी नोडल हब बनेगा। ये स्टेशन दिल्ली मेट्रो, हजरत निजामुद्दीन ट्रांसपोर्ट इंटरचेंज और इंटर-स्टेट बस टर्मिनल से सीधा जुड़ेगा।
ये भी देखे : Ritika Tirkey:जानिए कौन है वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट जिन्हे मिला राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण