NCERT ने क्लास 8 की सोशल साइंस किताब से ज्यूडिशियरी चैप्टर पर मांगी बिना शर्त माफी, पूरी किताब वापस ली

by Manu
NCERT

नई दिल्ली, 10 मार्च 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 8 की सोशल साइंस किताब ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ (पार्ट II) में शामिल चैप्टर IV ‘हमारे समाज में ज्यूडिशियरी की भूमिका’ पर बिना शर्त माफी मांगी है। किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सामग्री शामिल होने से विवाद हुआ था।

NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डायरेक्टर और सदस्य चैप्टर IV के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगते हैं। पूरी किताब वापस ले ली गई है और अब यह उपलब्ध नहीं है। पोस्ट में लिखा है कि हमें हुई परेशानी के लिए खेद है। हम सभी स्टेकहोल्डर्स की समझदारी की सराहना करते हैं। NCERT एजुकेशनल कंटेंट में सटीकता संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए किताब पर रोक लगाई थी। कोर्ट ने इसे न्यायपालिका की छवि खराब करने वाला बताया और NCERT के खिलाफ कंटेम्प्ट नोटिस जारी किया। कोर्ट ने किताब की छपाई डिजिटल प्रसार और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। सभी कॉपियां जब्त करने के आदेश दिए गए।

ये भी देखे: NCERT किताब विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मांगी माफी, दोषियों पर कार्रवाई की बात कही

You may also like