ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सलियों का विस्फोट, एक CRPF जवान शहीद

by Manu
गढ़चिरौली

CRPF Jawan Killed: शनिवार, 14 जून 2025 को ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। इस अभियान में एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में CRPF के जवान सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे CRPF जवान सत्यवान कुमार सिंह

सत्यवान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे और CRPF की 134वीं बटालियन में तैनात थे। वे उस संयुक्त टीम का हिस्सा थे, जिसमें ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और CRPF के जवान शामिल थे। यह टीम ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सारंडा जंगल में 27 मई को माओवादियों द्वारा एक पत्थर खदान से लूटे गए विस्फोटकों की तलाश कर रही थी। तभी सुबह करीब 6 बजे राउरकेला के पास के-बालंग गांव के जंगल में यह विस्फोट हुआ।

विस्फोट में सत्यवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में आईईडी बिछाया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

ये भी देखे: Sukma IED Blast: सुकमा में नक्सलियों का प्रेशर IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव शहीद

You may also like