Nawada News: नवादा पुलिस का एक्शन, 24 आरोपियों के घरों की कुर्की

by Manu
नवादा पुलिस

नवादा, 12 जुलाई 2025: नवादा पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान चलाकर 26 लोगों के खिलाफ 52 समन, 19 जमानती और गैर-जमानती वारंट जारी किए। इसके साथ ही 21 घरों पर नोटिस चिपकाए गए। कोर्ट के आदेशों का पालन न करने वाले 24 आरोपियों के घरों की कुर्की भी की गई।

हिसुआ थाने ने सबसे अधिक 15 समन जारी किए और छह घरों की कुर्की की। कौआकोल थाने ने पांच कुर्की की कार्रवाई की। हालांकि, जिले के 12 थानों ने कोई कुर्की कार्रवाई नहीं की, और सात थानों ने इस अभियान में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की।

ये भी देखे: BIHAR NEWS: नवादा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

You may also like