60
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय में मीडिया सलाहकार की भूमिका निभा रहे नवनीत सिंह वधवा ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय में मीडिया सलाहकार की भूमिका निभा रहे नवनीत सिंह वधवा ने इस्तीफा दे दिया है। नवनीत वधवा को मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर CMO में शामिल किया गया था। नवनीत सिंह वधवा का इस्तीफा मुख्यमंत्री के OSD प्रोफेसर ओंकार सिंह को हटाए जाने के कुछ दिनों बाद मिला है।