नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, जिसे संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी है, अगले छह महीनों में पूरी तरह लागू हो जाएगा। इसके लिए नियमों का मसौदा तैयार करना और बुनियादी ढांचे की पहचान जैसे शुरुआती काम पहले ही शुरू हो चुके हैं।
मांडविया ने अपने आवास पर एक विशेष बातचीत में कहा कि यह राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक जल्द से जल्द लागू किया जाएगा और छह महीने के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। इस विधेयक के साथ भारत खेल कानून लागू करने वाला दुनिया का 21वां देश बन गया है।
इसके प्रमुख प्रावधानों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) की स्थापना की जाएगी, जो राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को मान्यता देगा। साथ ही, विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय खेल पंचाट (एनएसटी) और एनएसएफ चुनावों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल (एनएसईपी) का गठन होगा।
ये भी देखे: इंजरी को लेकर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, दिया हेल्थ अपडेट