मालदा। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर शनिवार को मुर्शिदाबाद में हिंसा का शिकार हुए परिवारों से मिलीं। यह मुलाकात एक राहत शिविर में हुई। इसके बाद महिला आयोग की टीम शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां हिंसा प्रभावित परिवारों से महिला आयोग की जांच समिति ने बातचीत की। उधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मुर्शिदाबाद पहुंच चुके हैं। वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और पीडि़त परिवारों से मुलाकात करेंगे।
जल्द ही राज्यपाल भी पहुंचेंगे मुर्शिदाबाद
थोड़ समय में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे। वह पीडि़तों से मिलने के लिए मालदा से निकल चुके हैं। इस बीच, भाजपा नेता एवं अभिनेता ने कहा कि वह गृह मंत्री से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। अभिनेता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है कि यहां राष्ट्रपति शासन लगे।