नशा मुक्त भारत अभियान: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला में विशेष जागरूकता मुहिम चलाई
पटियाला, 15 फरवरी : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान ब्रह्मा कुमारीज, पटियाला द्वारा चलाया गया और ब्रह्मा कुमारीज के मुख्यालय, माउंट आबू, राजस्थान से भेजी गई नशा मुक्ति कैब के माध्यम से संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य गुरजिंदर सिंह ने भाग लिया। उन्होंने नशा मुक्त भारत की आवश्यकता और आत्मिक ध्यान के माध्यम से मन की शक्ति को बढ़ाने पर जोर दिया।
ब्रह्मा कुमारीज की सेवाभावी बहन ने विद्यार्थियों को नशे के हानिकारक प्रभाव, समाज पर पडऩे वाले असर, और आत्मिक ध्यान द्वारा नशे से मुक्त होने के तरीकों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यान और आध्यात्मिकता के माध्यम से मन को शक्तिशाली बनाया जा सकता है, जो नशे की आदत को छोडऩे में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि एक नए, स्वच्छ और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस जागरूकता अभियान में स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला और ब्रह्मा कुमारीज, पटियाला ने संयुक्त अपील की कि हम सभी मिलकर एक नशा-मुक्त, आत्मिक और स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दें।
नशा मुक्त भारत अभियान: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला में विशेष जागरूकता मुहिम चलाई
138
previous post