NASA करने जा रहा 2145 कर्मचारियों को बाहर, जाने क्या है वजह?

by Manu
NASA

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2025: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है और खबर है कि वह अपने 2,145 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। अमेरिकी मीडिया हाउस पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम बजट में भारी कटौती और एजेंसी के काम को प्राथमिकता देने की रणनीति का हिस्सा है।

इस छंटनी से NASA के वैज्ञानिक ढांचे पर गहरा असर पड़ सकता है। पॉलिटिको के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उनमें ज्यादातर GS-13 से GS-15 ग्रेड के वरिष्ठ कर्मचारी हैं, जो अमेरिकी सरकारी सेवा में विशेषज्ञता और प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

NASA की प्रवक्ता बेथनी स्टीवंस ने रॉयटर्स को बताया, “हम अपने मिशन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, लेकिन सीमित बजट के चलते हमें अब अपनी प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करना होगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में NASA और अमेरिका की अंतरिक्ष नीतियों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनका असर एजेंसी के 18,000 कर्मचारियों की टीम पर भी पड़ा है। ट्रंप ने NASA के नए प्रशासक के तौर पर अरबपति और स्पेसएक्स के समर्थक जारेड आइजैकमैन को नामित किया था, लेकिन ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ती दूरी के कारण व्हाइट हाउस ने आइजैकमैन का नाम वापस ले लिया, जिससे यह नियुक्ति फिलहाल टल गई है।

ये भी देखे: Axiom 4: ड्रैगन यान की डॉकिंग पूरी, शुभांशु शुक्ला पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

You may also like