उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदले गए, सीएम धामी के फैसले पर सियासी हलचल

by chahat sikri
सीएम धामी के फैसले पर सियासी हलचल

उत्तराखंड, 1 अप्रैल 2025:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते सोमवार को राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा कर दी है ।

उनके इस फैसले पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान ताना कसते हुए कहा कि उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए।

धामी सरकार ने इन जगहों के बदले हैं नाम

नैनीताल
नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग किया गया है। पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हुआ है।

उधम सिंह नगर
यहां नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी किया गया है।

हरिद्वार
भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है।

देहरादून
देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर, सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है।

यह भी देखे: अप्रैल में बैंक जाने का प्लान? पहले जानें 14 दिन की छुट्टियों की डिटेल्स!

You may also like