नजफगढ़ मुठभेड़: वांछित बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

by chahat sikri
नजफगढ़ मुठभेड़

नजफगढ़, 18 अप्रैल 2025: नजफगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धरमपुर नजफगढ़ निवासी अक्षय के रूप में हुई है। अपराधी के पैर में गोली लगी। यह अपराधी डकैती के एक मामले में वांछित था।

पुलिस ला बयान

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे नजफगढ़ थाने का घोषित अपराधी अक्षय जय विहार नाला रोड पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मिला था । पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उसने गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपराधी ने 2 गोलियां चलाईं जबकि पुलिस ने 3 गोलियां चलाईं। बदमाश के खिलाफ लूट, रंगदारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। वह 17 अप्रैल को हुई डकैती के एक मामले में वांछित था।

यह भी पढे: ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता, आरोपी पर मामला दर्ज

You may also like