जालंधर में नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला नगर निगम का बुलडोज़र, एक्शन में सरकार

by Manu
नशा तस्कर

जालंधर, 24 जुलाई 2025: हरदयाल नगर में नशा तस्करी के लिए कुख्यात विजय कुमार उर्फ लड्डू के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर लड्डू के घर में बने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया।

नगर निगम ने पहले लड्डू को इस अवैध निर्माण के बारे में नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई बवाल न हो।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि लड्डू के खिलाफ नशा तस्करी के 20 मामले दर्ज हैं। उसने नशे के धंधे से कमाए पैसों से यह गैरकानूनी निर्माण कराया था, जिसे अब पूरी तरह गिरा दिया गया है।

ये भी देखे: Bulldozer Action: जालंधर में नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

You may also like