अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की बुल्डोजर कार्रवाई, मुंडियां कलां में ढहाई गई अवैध बस्ती

by Manu
फहीम खान के अवैध घर पर चला बुलडोजर

लुधियाना, 19 सितंबर 2025: अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की मुहिम में शुक्रवार को एक और बड़ा कदम उठाया गया। लुधियाना के मुंडियां कलां इलाके में एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। आयुक्त आदित्य डेचलवाल के सख्त निर्देशों पर जोन-बी के बिल्डिंग शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुल्डोजर चला दिया और कॉलोनी के अंदर बन रही इमारतों को रफ्ता ढहा दिया।

अधिकारी ने बताया कि कॉलोनाइज़र ने चुपके-चुपके प्लॉट बांटकर और इमारतें खड़ी करने की कोशिश की थी, जो शहर के मास्टर प्लान के खिलाफ था। ये कार्रवाई नियमित अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत इस हफ्ते की शुरुआत में ही मॉडल टाउन और कोचर मार्केट में चार अवैध निर्माणों को तोड़ा गया था। नगर निगम का कहना है कि शहर को अवैध बस्तियों से मुक्त करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि अनियोजित विकास पर लगाम लग सके।

ये भी देखे: जालंधर में नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला नगर निगम का बुलडोज़र, एक्शन में सरकार

You may also like