मोहाली में आवारा पशुओं पर नगर निगम का सख्त कदम, 20 हजार जुर्माने के साथ जब्ती

by Manu
आवारा पशु

मोहाली, 15 नवंबर 2025: मोहाली नगर निगम ने शहर की बढ़ती अव्यवस्था पर लगाम कसने का फैसला किया। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए निगम ने कड़े नियम लागू कर दिए।

अब कोई पालतू पशु सड़क पर बिना मालिक की नजर घूमता दिखेगा तो निगम की टीम उसे तुरंत पकड़ लेगी। खासकर कुत्तों पर निगाह रहेगी।

नए नियम के अनुसार, अगर मालिक का पशु पकड़ा जाता है तो उसे छुड़ाने के लिए 20 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। यह रकम मालिकों को जिम्मेदार बनाएगी। शहर में पशुओं की बेलगाम घूमने की आदत भी रुकेगी।

मोहाली नगर निगम ने आगे कहा कि मालिक तय समय में पशु लेने नहीं आता तो हम उसकी नीलामी कर देंगे। यह कदम पशुओं के रखरखाव पर होने वाले खर्च को काबू करने के लिए उठाया गया।

ये भी देखे: युद्ध नशों विरुद्ध के तहत बड़ी कार्रवाई: खन्ना और अमृतसर में नशा तस्करों की संपत्तियों पर चला बुलडोज़र

You may also like