भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुंबई में एक महीने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध

by Manu
पटाखों

मुंबई, 12 मई 2025: मुंबई पुलिस ने 11 मई से 9 जून तक शहर में पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आदेश महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत जारी किया गया है। इसके अनुसार, इस अवधि में मुंबई शहर की सीमा के भीतर कोई भी व्यक्ति रॉकेट सहित किसी भी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध है, और कोई इसे नहीं फोड़ सकेगा।

यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव को देखते हुए लिया गया है, हालांकि दोनों देशों ने शनिवार शाम को युद्धविराम की घोषणा कर दी है।

आज होगी DGMO स्तर की बातचीत

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद आज दोपहर 12 बजे दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) की अहम बैठक होने जा रही है। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान की ओर से मेजर जनरल काशिफ चौधरी इस बातचीत में हिस्सा लेंगे। यह बैठक 10 मई को युद्धविराम की घोषणा के बाद हो रही है। वही पीएम मोदी भी इससे पहले हाई लेवल मीटिंग कर रहे है।

ये भी देखे: DGMO की बातचीत से पहले पीएम मोदी के आवास पर बड़ी बैठक, CDS, NSA समेत तीनों सेना प्रमुख पहुंचे

You may also like