पटना, 07 फ़रवरी 2026: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक भूमि विवाद मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया जहां सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पप्पू यादव को अब बेउर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।
कोर्ट ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेष निर्देश दिए हैं। जेल भेजने से पहले उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कराया जाएगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आवश्यक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
घटना के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्यूडिशियल कस्टडी का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार यह मामला करीब 31 साल पुराना है जिसमें पप्पू यादव के खिलाफ सुनवाई लंबित थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने पटना से उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि उन्हें खतरा हो सकता है।
ये भी देखे: राहुल गांधी का आरोप, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की साजिश