शिमला, 10 अप्रैल – बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयान के लिए जानी जाती है। एक बार फिर से कंगना रनौत ने मंडी में कांग्रेस पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रणौत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गत दिवस कांग्रेस पर हमला करते हुए कंगना ने उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया।
कांगू में कंगना ने जनसभा को संबोधित
सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत कांगू में कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कंगना कांग्रेस पर आक्रामक नजर आई। कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम लोगों को डराकर रखा। कांग्रेस कार्यकाल में पार्लियामेंट और जगह-जगह आतंकवादी हमले करवाए गए. कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ मिली हुई है, लेकिन वर्तमान में देश का नेतृत्व एक सशक्त व्यक्ति के हाथ में होने से सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान की बैंड बजा कर रखी है. अब पाकिस्तान अपना मुंह तक खोल नहीं सकता है।