मोतिहारी, 28 अगस्त 2025: मोतिहारी पुलिस ने जिले में सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों आदिल हुसैन, हसनैन अली और मोहम्मद उस्मान पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर ये संदिग्ध कहीं दिखाई दें या इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर सूचना दें।
पुलिस ने तीनों संदिग्धों की तस्वीरें युक्त पोस्टर जारी किए हैं, ताकि लोग इन्हें आसानी से पहचान सकें। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इनाम की राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने के लिए पुलिस ने दो नंबर 9431822988 और 9031827100 जारी किए हैं जिन पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
ये भी देखे: पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर जारी, 20 लाख रुपये का इनाम