छजलैट, 30 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के एक गांव बीवीपुर की रहने वाली शबाना ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। उसने अपने पति मोहम्मद रियाज उर्फ भूरा और छह अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, घर से निकालने और तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है।
शबाना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2024 को सलावा खेड़ा निवासी रियाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति रियाज, उसके भाइयों सबलू, बब्लू और चांद बाबू ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद शबाना ने मुकदमा दर्ज कराया और तब से वह अपने मायके में रह रही थी।
शबाना ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई 2025 को सुबह उसका पति रियाज अपनी दूसरी पत्नी कमरजहां, भाइयों चांद बाबू, सबलू, बब्लू और ननद सानिया व ताजिया के साथ उसके मायके पहुंचा। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और शबाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रियाज ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया।
ये भी देखे: तलाक के 3 साल बाद दहेज उत्पीड़न की शिकायत, सुप्रीम कोर्ट हैरान, कही ये बात