बांगलादेश में हिंदुओं से दुर्गा पूजा के लिए मांगें पैसे

by TheUnmuteHindi
बांगलादेश में हिंदुओं से दुर्गा पूजा के लिए मांगें पैसे

नई दिल्ली, 26 सितंबर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की अब इंतहा हो चुकी है। आए दिन कोई ना कोई फरमान हिंदुओं के लिए जारी किया जा रहा है। अब दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश में इस्लामिक समूहों के जरिए कुछ मंदिरों को धमकियां मिली है। मंदिर समितियों को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने दुर्गा पूजा मनाना है तो उन्हें 5 लाख बांग्लादेशी टका देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो पूजा नहीं करने दी जाएगी। वहीं, 22 सितंबर को मदरसा के कुछ लोगों ने लक्ष्मीगंज जिले के रायपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ा गया था। बरगुना जिले में भी प्रतिमाएं तोड़ी गई थी। इस मामले पर हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने चटगांव और खुलना में जिले के अधिकारियों के सामने शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन परनाला वहीं का वहीं है। इस समस्या का कोई हल होता नजर नहीं आ रहा।

You may also like