वृंदावन में संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर पहुंचे मोहन भागवत, कहा- ‘समाज गो-भक्त बने तो..’

by Manu
मोहन भागवत

वृंदावन, 07 अप्रैल 2026: संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर वृंदावन के मलूक पीठ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे है।

मंच पर संत रसिक माधव दास ने मोहन भागवत को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। भागवत ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और संत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा,“समाज को गो-भक्त बनाया जाए तो गो-हत्या अपने आप रुक जाएगी। जो लोग आज सत्ता में हैं, उनके मन में भी यह बात है। वे करना चाहते हैं, लेकिन कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में साहसी कदम उठाने के लिए समाज का साथ जरूरी है। गो-जागृति को मजबूत करना होगा। जब जनभावना तैयार हो जाएगी, तो व्यवस्था को भी उसे मानना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया को एक सुंदर अनुभव कराए। संत और संघ मिलकर काम करेंगे। संत अपना कार्य करेंगे और हम डंडा लेकर दरवाजे पर खड़े रहेंगे। यही हमारी ड्यूटी है।”

 ये भी देखे: पानीपत के माधव सृष्टि पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात

You may also like