अमृतसर में आप प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल बोले- मोगा रैली को ऐतिहासिक, नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत

by Manu
कुलदीप धालीवाल

अमृतसर, 17 फ़रवरी 2026: आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोगा में आयोजित विशाल नशा विरोधी रैली को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं थी बल्कि नशे के खिलाफ जनता की लड़ाई का प्रतीक थी।

धालीवाल ने कहा कि इस रैली के साथ पंजाब में नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में विलेज डिफेंस कमेटियां पंजाब पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। रैली एक सरकारी कार्यक्रम था जिसमें चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने भी भाग लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने एक बड़ी सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियों की सूचना पर कोठियां गांव में 40 किलो स्मैक बरामद की गई। इस उपलब्धि के लिए सरकार ने संबंधित सरपंच को 10 लाख रुपये का इनाम दिया। साथ ही एसएचओ डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि जो भी गांव या कमेटियां नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएंगी उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। धालीवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस पहले यह बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नशे के खिलाफ क्या किया।

सीएम भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर धालीवाल ने स्पष्ट किया कि उनका ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होता रहता है। डॉक्टर की सलाह पर वे दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा कि CM पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्टी का पूरा फोकस नशा मुक्ति अभियान पर है।

ये भी देखे: भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी – कुलदीप धालीवाल

You may also like