छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर मोदी ने मांगी माफी

by TheUnmuteHindi
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर मोदी ने मांगी माफी

नई दिल्ली, 31 अगस्त : पालघर जिले में 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखने के बाद मोदी ने कहा, ‘पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, आज मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में शीश झुकाकर माफी मांगता हूं।’ मोदी ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘हम वह लोग नहीं हैं जो आए दिन भारत मां के महान सपूत वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते हैं, देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं। माफी मांगने को भी तैयार नहीं हैं।

You may also like