पंजाब के 20 शहरों में मॉक ड्रिल, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम तैनात

by chahat sikri
पंजाब के 20 शहरों में मॉक ड्रिल, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम तैनात

0peration Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मॉक ड्रिल से पहले बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के साथ टीमें पंजाब पहुंच गई हैं। टीमों ने अंतिम अभ्यास से पहले जालंधर, अमृतसर और मोहाली में रिहर्सल शुरू कर दी है।

इससे पहले रोपड़ जिले के नंगल स्थित डीएवी स्कूल में पुलिस ने बच्चों को नागरिक सुरक्षा के तरीके बताए। बच्चों को सिखाया गया कि युद्ध की स्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे करें।

रात्रि में 20 स्थानों पर ब्लैकआउट का पूर्वाभ्यास

यह मॉक ड्रिल बुधवार (7 मई) को पंजाब में 20 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जालंधर में सायरन बजने के साथ शाम 4 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसके साथ ही रात में ब्लैकआउट के दौरान हवाई हमले से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार, पूरे देश में मॉक ड्रिल और सुरक्षा तैयारी अभ्यास आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब के 20 शहरों को जोन-2 और जोन-3 में बांटा गया है।

एनसीसी कैडेट्स को भी किया तैयार

अमृतसर में शाम चार बजे से पहले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं के लिए अभ्यास आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेटों को भी मॉक ड्रिल के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया स्वागत

You may also like