विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा संगरूर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए ‘प्लोग रन’ की शुरुआत
पेप्सिको के सहयोग से ‘प्लोग रन ‘ का शानदार आयोजन
जॉगिंग के दौरान आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का किया गया प्रयास
पेप्सिको के प्रतिनिधि शौर्य शास्वत ने विधायक नरिंदर कौर भराज, जिला प्रशासन और नगर कौंसिल का धन्यवाद किया
संगरूर, 5 अक्टूबर-
संगरूर विधायक नरिंदर कौर भराज ने आज सुबह संगरूर शहर में एक अनूठी पहल
‘प्लोग रन’ का शुभारंभ किया और संगरूर शहर के निवासियों को अपने आसपास के पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी पेप्सिको के प्रबंधकों के गांधी जयंती और स्वच्छ भारत मुहिम को समर्पित इस प्रयास की सराहना करते हुए शहरवासियों को भी बधाई दी और अपने आसपास की साफ-सफाई को अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा मानकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का आग्रह किया। विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और अन्य सभी स्थानों पर फैला कूड़ा, शहर की सुंदरता को बिगाड़ देता है, इसलिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए।
विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि सरकार नियमत रूप से कचरे के कुशल प्रबंधन और घर से सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग संग्रह सुनिश्चित करने के लिए लगातार ऐसी पहल करती रहती है। उन्होंने कहा कि शहर में रहने वाले लोगों या राहगीरों द्वारा कई बार खाने पीने के सामान के प्लास्टिक के पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरे को कूड़ेदान में डालने की बजाय ऐसे ही इधर उधर फेंक दिया जाता है, ऐसे लोगों ने अपनी आदतें बदलने की जरूरत है क्योंकि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज के निर्माण में लाभकारी साबित होता है।
इस दौरान पेप्सिको के मैनेजर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स शौर्य शास्वत ने कहा कि यह पहल जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि हमारे नागरिक अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों पर इस तरह की ‘ प्लोग रन’ का आयोजन किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके। शौर्य ने बताया कि आज के कार्यक्रम के तहत शहर के पेप्सिको वॉलंटियर ने आम जनता के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्लास्टिक कचरे के अलावा कांच एवं कागज सामग्री को थैलों एवं वाहनों के माध्यम से सुरक्षित रूप से एकत्र किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विधायक नरिंदर कौर भराज, जिला प्रशासन एवं नगर कौंसिल को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा संगरूर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए ‘प्लोग रन’ की शुरुआत पेप्सिको के सहयोग से ‘प्लोग रन ‘ का शानदार आयोजन
जॉगिंग के दौरान आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का किया गया प्रयास
65
previous post