विधायक कुलवंत सिंह ने विधानसभा में उठाया सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का मुद्दा

by Manu
कुलवंत सिंह ने विधानसभा में उठाया सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का मुद्दा

मोहाली, 21 मार्च, 2025: आज 16वीं पंजाब विधानसभा के 8वें (बजट) सत्र के दौरान मोहाली विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ विधायक कुलवंत सिंह ने लगातार बढ़ रही महंगाई के मद्देनजर पंजाब में सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन (बेस रेट) बढ़ाने का मुद्दा उठाया।

विधानसभा में विधायक कुलवंत सिंह ने पंजाब के श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद से सवाल किया और पूछा कि क्या पंजाब सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए पंजाब में न्यूनतम मजदूरी (बेस रेट) बढ़ाने के किसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यदि हां, तो इसको कब तक लागु कर दिया जाएगा ?

चंडीगढ़ के तर्ज पर बढ़ाया जाए सफाई कर्मचारियों का बेस रेट: कुलवंत सिंह

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मैं पंजाब सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूं कि चंडीगढ़ में बेस रेट पंजाब से ढाई गुना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी यह अधिक है। पंजाब में पिछली सरकारों ने इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। विधायक ने कहा कि क्या चंडीगढ़ की तर्ज पर बेस रेट बढ़ाया जाएगा ?

कुलवंत सिंह ने बताया कि इनमें चार श्रेणियां हैं, जिनमें न्यूनतम दर तय की गई है। इनमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण श्रेणी सफाई कर्मचारियों की है। सफाई कर्मचारियों का काम सबसे कठिन काम है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार जिन श्रेणियों में सबसे कम उम्र के लोगों की मृत्यु होती है, उनमें सफाई कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक है।

सफाई कर्मचारियों स्तिथि चिंताजनक- कुलवंत सिंह

उन्होंने कहा कि कुछ सफाई कर्मचारी तो सेवानिवृत्ति से पहले ही मर जाते हैं। सफाई कर्मचारी धूल में काम करते हैं और कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी सीवरेज की सफाई का काम करते हैं और कभी-कभी अपनी जान भी गंवा देते हैं। उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिलता, क्योंकि वह ठेका श्रमिक हैं।

विधायक कुलवंत सिंह ने संबंधित विभाग के मंत्री से अनुरोध किया कि इन चारों श्रेणियों में बेस रेट में वृद्धि की जाए तथा बेस रेट में वृद्धि करते समय पड़ोसी राज्यों के रिकार्ड को भी ध्यान में रखा जाए। इससे सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने कहा प्रस्ताव अभी विचाराधीन

विधायक कुलवंत सिंह के प्रश्न का उत्तर देते हुए पंजाब के श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि न्यूनतम वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव पंजाब सरकार के श्रम विभाग के पास विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि इनमें आठ श्रेणियां हैं।

श्रम मंत्री ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी में विभिन्न तरीकों से वृद्धि की जाती है। जिनमें से एक यह है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (adjustment) Consumer Price Index) में वृद्धि के अनुसार न्यूनतम वेतन को वर्ष में दो बार, 1 मार्च और 1 सितम्बर को किया जाता है। इसके अनुसार, अंतिम वृद्धि 01.09.2024 को हुई थी और अगली वृद्धि आने वाले कुछ दिनों में 01.03.2025 से की जाएगी।

दूसरा तरीका न्यूनतम मजदूरी की आधार दर बढ़ाना है। इस संबंध में प्रस्ताव भी विभाग द्वारा विचाराधीन है। यह वृद्धि इसी वर्ष होने की उम्मीद है, जिससे आधार वर्ष 2025 बनेगा। उन्होंने कहा कि विधायक श्री कुलवंत सिंह के साथ बैठकर इस मसले का सार्थक समाधान निकाला जाएगा।

ये भी देखे: पंजाब सरकार का बजट सत्र हंगामे के कारण सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

You may also like