विधायक कोहली ने अपनी टीम समेत दिल्ली में संभाला मोर्चा : दिल्ली में फिर आप की बनेगी सरकार
एक बड़ी टीम के साथ अजीतपाल कई दिनों से दिल्ली में लगाकर बैठे हैं डेरे
नई दिल्ली, 18 जनवरी : आम आदमी पार्टी के पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली चुनाव में मोर्चा लगाकर बैठे हैं। वह श्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली में फिर सरकार बनाने के लिए उम्मीदवारों के हक में जोरदार प्रचार कर रहे हैं।
आज भी विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने अपनी टीम के साथ डोर टू डोर घर घर जाकर प्रचार किया और लोगों को आप पार्टी की तरफ से किये गए कामों प्रति अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोग पूरी तरह जागरूक हैं और पूरी तरह आम आदमी पार्टी के साथ कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने ही लोगों के लिए सही विकास करवाया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब अंदर भी पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व मेंं राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान लगातार नई योजनाएं ले कर आ रहे हैं। ला और आर्डर की स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। इन सारी बातों को देखते हुए ही आप पार्टी को सब से अधिक वोटें पंजाब के लोगों ने डालीं हैं। इसी तरह दिल्ली में भी आप पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह आज पंजाब में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, उसी तरह दिल्ली अंदर भी लोगों की पहली पसंद सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है, जोकि लोगों के लिए सही विकास व काम करके दिखा रही है। इस लिए एक बार फिर से आम आदमी पार्टी दिल्ली अंदर बड़ी लीड के साथ जीत हासिल करेगी।
विधायक कोहली ने अपनी टीम समेत दिल्ली में संभाला मोर्चा : दिल्ली में फिर आप की बनेगी सरकार
एक बड़ी टीम के साथ अजीतपाल कई दिनों से दिल्ली में लगाकर बैठे हैं डेरे
51
previous post